रांची: जेबीवीएनएल ने टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर प्रति यूनिट 2.35 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है.
इसके साथ ही, फिक्स्ड चार्ज में भी वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है. वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली मिल रही है, जिसे 8.60 रुपये प्रति यूनिट तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है.
इस दर को 400 यूनिट से अधिक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए लागू किया जाएगा. जबकि 400 यूनिट तक खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के लिए दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है.
झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने जून 2023 से जेबीवीएनएल के नए टैरिफ की घोषणा की थी, जो वर्ष 2021-22 के लिए था.
जेबीवीएनएल ने टैरिफ पिटीशन जारी करते समय तीन अक्तूबर तक जनता से सुझाव या आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है.
सुझाव या आपत्ति जेबीवीएनएल या नियामक आयोग की वेबसाइट पर दर्ज की जा सकती है। टैरिफ पिटीशन की पूरी कॉपी को प्राप्त करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को जेबीवीएनएल मुख्यालय में 200 रुपये का भुगतान करना होगा.


