पटना में BPSC के विरोध में धरना प्रदर्शन, पप्पू यादव समेत करीब 200 लोगों पर FIR

पटना: बीपीएससी की परीक्षा पूर्ण रूप से रद्द कर दुबारा लिए जाने की अभ्यर्थियों की मांग को समर्थन देते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर शुक्रवार को बिहार में कई जगहों पर धरना प्रदर्शन और रेल-रोड का चक्का जाम किया गया। राजधानी पटना में पप्पू यादव एवं उनके समर्थकों ने सचिवालय हाल्ट के समीप ट्रेन परिचालन को बाधित किया फिर बाद में जुलुस निकाल कर आर ब्लॉक फ्लाईओवर तक प्रदर्शन किया।

इस दौरान जुलुस की वजह से सड़क पर यातायात परिचालन बाधित हुआ। इस कारण पटना जीआरपी थाना में पप्पू यादव रेल और सड़क यातायात बाधित करने, अनधिकृत रूप से जुलुस निकालने और लोक व्यवस्था को भंग कने के आरोप में पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा तक जुलुस निकाला गया। इस दौरान कारगिल चौक से डाकबंगला चौराहा तक यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में गोपाल रविदास, संदीप सौरभ, सूर्यकान्त पासवान, शकील अहमद खान, महबूब आलम, सत्यदेव राम, अजीत्त कुशवाहा, सत्येन्द्र यादव, श्रीप्रकाश रंजन, अमरजीत कुशवाहा समेत अन्य करीब 150 अज्ञात लोगों पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar शिकायत निवारण अधिनियम वाला अकेला राज्य, केंद्रीय टीम ने पटना में ली कार्यान्वयन की जानकारी

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

BPSC BPSC BPSC

BPSC

Highlights

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img