महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार में विरोध शुरू, नीतीश का समर्थन तो लालू ने किया विरोध

पटना : महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार में विरोध शुरू हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बिल का समर्थन किया है तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसका विरोध किया है। नीतीश कुमार ने बिना शर्त इसका समर्थन करने का ऐलान किया है।

महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार में विरोध शुरू

बता दें कि संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार की शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री इस बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगाई गई है।
इस बिल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बिल को मंजूरी दे दी गयी। अब महिला आरक्षण बिल को मंगलवार को लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। करीब 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक अब संसद के पटल पर आएगा।

 

 

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...