महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भागते नजर आए राजद के नेता

पटना : महिला आरक्षण बिल को लेकर जहां एक तरफ बिना कोई शर्त के जदयू ने समर्थन किया है। वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार में सहयोगी पार्टी राजद ने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वहीं बिहार सरकार के श्रम मंत्री और राजद विधायक सुरेंद्र राम और राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से जब महिला आरक्षण बिल के मामले पर आपका क्या कुछ कहना है तो दोनों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उदय नारायण चौधरी मीडिया के कैमरे से भागते हुए नजर आए।

महिला आरक्षण बिल को लेकर राजद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले केंद्र सरकार गांव के गरीब गुरबा और अति पिछड़ा समाज की महिलाओं के लिए लागू करें। इसके साथ ही राजद के बिहार प्रदेश के प्रवक्ता एजाज अहमद ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। एजाज अहमद ने कहा कि पहले भारतीय जनता पार्टी मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को देखें। भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह के मामले पर भी ध्यान दें। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले संसद के सत्र में राजद के नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकम्मल तरीके से महिला आरक्षण बिल के मामले को लेकर अपनी बात को रखेंगे।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महिला आरक्षण बिल का बिना कोई शर्त समर्थन करने का ऐलान किया है। 1996 में कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को लाया था। फिर अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 1998 में महिला आरक्षण बिल को लाया था। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इसका विरोध किया था।

https://22scope.com/protest-started-in-bihar-regarding-women-reservation-bill-nitish-supported-but-lalu-opposed/

आफताब आलम की रिपोर्ट

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...

Jharkhand Police Encounter: झारखंड में 22 महीने में 26 मुठभेड़, 3...

झारखंड में 11 जनवरी 2025 से 27 अक्टूबर 2026 तक करीब 26 पुलिस मुठभेड़ हुईं। इनमें 3 अपराधियों की मौत और 33 के घायल...