लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में प्रांतीय गणित विज्ञान का होगा आयोजन

बेतिया : लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में प्रांतीय गणित विज्ञान का आयोजन आगामी दो अक्टूबर से चार अक्टूबर 2024 को गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज में होने वाला है। इस संदर्भ में प्रचार्य वाणिकांत झा ने बताया कि इस मेला में पूरे प्रांत से लगभग एक हजार प्रतिभागी बाल वैज्ञानिक एवं निर्णायको के भाग लेने की संभावना है। इस कार्यक्रम के व्यवस्था के निमित्त विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के साथ प्रदेश सचिव रामलाल की बैठक संपन्न हुई।

प्रदेश सचिव ने कहा कि विज्ञान मेला का आयोजन भैया बहनों के छिपी हुई वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रकटी करण के लिए आवश्यक है। विज्ञान के साथ जब आध्यात्मिक जुड़ जाता है तो डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु जैसे वैज्ञानिक उत्पन्न होते हैं और विज्ञान के साथ यदि आध्यात्म नहीं है तो ओसामा बिन लादेन पैदा होता है। अतः विद्या भारती अपने विद्यालयों में संस्कार और अध्यात्म के साथ विज्ञान के नवाचार और अनेक तरह के अनुसंधानों को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष अपने विद्यालयों में और प्रांत स्तर पर किया जाता है। ऐसे भैया- बहन प्रांतीय स्तर से होते हुए अखिल भारतीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हैं।

यह भी देखें : 

इस कार्यक्रम की व्यवस्था के निमित्त सभी छोटी-छोटी व्यवस्थाओं पर विचार किया गया बाहर से आने वाले सभी भैया बहनों को कोई कठिनाई नहीं हो इस पर विचार विमर्श किया गया तथा योजना बनाई गई। कार्यक्रम के लिए बजट पास किया गया और इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक हम लोग आयोजित करेंगे ऐसा स्थानीय प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा प्रदेश सचिव को विश्वास दिलाया गया। अध्यक्ष जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छोटे-छोटे स्थान के बच्चों में गुणवत्ता बढ़ती है। इस बैठक मे बिद्यालय के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!