झारखंड में नए बिजली टैरिफ को लेकर 19 मार्च से जन सुनवाई

रांची :  झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नए बिजली टैरिफ पर जन सुनवाई आयोजित करने जा रहा है। आयोग ने जन सुनवाई की तिथियां जारी कर दी हैं, जो 19 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगी। रांची में जन सुनवाई 25 मार्च को आईएमए हॉल, करमटोली चौक, बरियातू में आयोजित होगी।

जन सुनवाई में इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, उपभोक्ता समूहों और विज्ञप्तिधारियों को शामिल होकर अपने सुझाव, आपत्तियां और मंतव्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली टैरिफ 6.65 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है।

जन सुनवाई की तिथियां और स्थान:

  • 19 मार्च (बुधवार) – 1:00 PM, पिल्लई हॉल, सदर बाजार, चाईबासा
  • 20 मार्च (गुरुवार) – 3:00 PM, टाउन हॉल, गोल्फ मैदान, धनबाद
  • 21 मार्च (शुक्रवार) – 11:30 AM, श्री धाम रिसॉर्ट, गिधनी मोड़, देवघर
  • 24 मार्च (सोमवार) – 11:30 AM, टाउन हॉल, शिवाजी मैदान के पास, गिरिवर हाई स्कूल के पीछे, डालटनगंज
  • 25 मार्च (मंगलवार) – 3:00 PM, आईएमए हॉल, करमटोली चौक, बरियातू, रांची

जन सुनवाई पूरी होने के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग नए बिजली टैरिफ की आधिकारिक घोषणा करेगा।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि