बड़कागांव के केरेडारी में यूपी के डिप्टी सीएम की जनसभा, जानिए क्या कहा

हजारीबाग. उत्तर प्रदेश (यूपी) के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़कागांव के केरेडारी में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बड़कागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का गढ़ माना जाता है। उस गढ़ में उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को चुनौती देते हुए कहा है कि हजारीबाग सीट भाजपा जीत रही है और तीसरी बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

बड़कागांव के केरेडारी में जनसभा

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में लोगों को जानकारी दी और कहा कि आज देश का डंका का पूरे विश्व में बज रहा है तथा जनता के लिए कई जन कल्याणकारी योजना उन्होंने धरातल पर उतारा। उन्होंने मंदिर बनाकर अपना वादा पूरा किया है। ऐसे में आप सभी को फिर से भाजपा की सरकार बनाना है और इसके लिए हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल को विजय बनाकर भेजना होगा।

Elite institute 14 22Scope News

उन्होंने आम जनता की नब्ज टटोलते होते हुए कहा कि कमल फूल पर लक्ष्मी विरजमान होती है। अगर आपको लक्ष्मी चाहिए तो कमल फूल को दिल्ली भेजना होगा। इस दौरान इन्होंने कांग्रेस के पंजा को खूनी करार कर देते हुए लोगों से सबक सिखाने की बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा इंसान देश को मिला है, जो 18 घंटे देश के लिए काम करते हैं।

बड़कागांव के केरेडारी में बोले यूपी के डिप्टी सीएम

उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है। उन्होंने कहा कि वे केरेडाडी विपक्षी प्रत्याशी का जमानत जब्त कराने के लिए पहुंचे हैं। हजारीबाग पहुंचने पर उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत भी किया, जिसमें राहुल गांधी को 1000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट ने जुर्माना लगाया है। आने वाले दिनों में पूरा देश उन पर जुर्माना लगाने जा रहा है। जनसभा में रांची के विधायक सीपी सिंह भी पहुंचे थे। इन्होंने भी कहा कि पूरे देश भर में मोदी मैजिक चल रहा है और झारखंड की सभी 14 सीट एनडीए गठबंधन जीतने जा रहा है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jamshedpur Crime News: दो देसी पिस्टल, कारतूस और हत्या की प्लानिंग…...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या की एक कथित साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। जुगसलाई थाना क्षेत्र...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पेपर...

Dhanbad Students Torch March: धनबाद में छात्रों ने बुधवार को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए...

Jharkhand Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड में 'पारा शिक्षकों' (सहायक शिक्षकों) की भर्ती के लिए एक बड़ा अभियान शुरू होने वाला है। झारखंड कर्मचारी चयन...