बिहार में जनप्रतिनिधियों को विकास का काम करना पड़ रहा है महंगा, रंगदारी नहीं देने पर मारपीट

commercial advertisement
Ad

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में जनप्रतिनिधियों को विकास का काम करना महंगा पड़ रहा है। ताजा मामला दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के असराहा गांव का है। जहां असराहा पंचायत के वार्ड संख्या-6 के वार्ड सदस्य तौकीर अहमद ने पंचायत में अवस्थित सरकारी पोखर के भीड़ा पर बने रास्ता का नवीकरण करने का कार्य प्रारंभ किया। जिस पर गांव के ही मो. कमरे आलम कुछ दबंग लोगों के साथ मिलकर रास्ते के जमीन को अपनी निजी जमीन बताकर काम को रोक दिया। जिसके बाद तौकीर अहमद और कमरे आलम के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाना तक पहुंच गई और विकास का काम ठप पर गया। प्रशासनिक उदासिनता के कारण ग्रामीण टूटे फूटे सड़कों पर चलने को विवश है।

Goal 7 22Scope News

ग्रामीणों के द्वारा पब्लिक पिटीशन वरीय अधिकारी को दिया गया

तौकीर अहमद ने बताया कि पंचायत में अवस्थित सरकारी पोखर के भिंडा पर बने रास्ता का नवीकरण व खंरजाकारण मेरे देखरेख में प्रारंभ किया गया। जिसे देख कमरे आलम कुछ दबंगों के साथ मिलकर अपना बर्चस्व दिखाने के लिए उक्त रास्ते को अपनी निजी जमीन बताकर हमसे बहस करने लगा। काम करने के एवज में 50 हजार रुपए की रंगदारी की मांग करने लगा। हमारे द्वारा निर्माण कार्य रोकने के बाद ग्रामीणों के द्वारा पब्लिक पिटीशन वरीय अधिकारी को दिया गया। इसके बाद कमरे आलम के द्वारा हमारे ऊपर मारपीट, छेड़खानी एवं लूटपाट की मामला दर्ज कराया गया है। यह केस पूर्णतः झूठा है। जिसका संतोष प्रद साक्ष्य ऑन रिकॉर्ड मेरे पास उपलब्ध है कि ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई है। मेरे ऊपर किया गया मोकदमा पूर्णतः असत्य है।

यह भी देखें :

दबंगता के कारण सरकारी योजनाओं को मिलने वाली सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं

पंचायत के मुखिया ने कहा कि दबंगता के कारण सरकारी योजनाओं को मिलने वाली सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हो रहे हैं। ग्राम असराहा में खाता संख्या-112 खेसरा संख्या 991 जो अनावाद पोखर है। पोखर को पूर्वी भिंडा पर वर्षो से बने खरंजा सड़क का नवनिर्माण हेतु खरंजा उखाड़कर मिट्टीकरण कर खरंजाकरण किया जाना था। लेकिन कमरे आलम के द्वारा इस पर आपत्ति जताते हुए तौकीर अहमद पर दो झूठा मुकदमा दायर किया गया है। मुकदमा में जिस समय की घटना बताई जा रही है। उस समय तौकीर अहमद पंचायत भवन में पंचायत से संबंधित कार्य कर रहे थे। जिसका सीसीटीवी कैमरा में साथ सुरक्षित है। दूसरे मामले में वो अपने घर के कार्यालय में लोगों से बात कर रहे है। उसका साक्ष्य सीसीटीवी कैमरा में सुरक्षित है।

यह भी पढ़े : बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से खासा नाराज दिखे JDU विधायक अमन भूषण हजारी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

ट्रक ड्राइवर की बेटी बनी Doctor, परीक्षा रद्द होने से चली गई थी डिप्रेशन में, चौथी बार में पास हुई NEET

दरभंगा : दरभंगा जिले के एक ट्रक ड्राइवर की बेटी की कहानी ऐसी है। जो हर किसी को भावुक कर देगी। एक साधारण ट्रक...

दरभंगा में चोर का आतंक, गहने व पैसा के साथ बाल काट देते हैं बदमाश, पुलिस के हाथ खाली

दरभंगा : बिहार के दरभंगा में फिर एक बार उसी अंदाज बदमाशें ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया...

दरभंगा में डकैतों का आतंक, TV की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बनाया बंधक, बाल काटे, इंजेक्शन देकर लूटे लाखों के गहने

दरभंगा : दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार की देर शाम एक चिकित्सक के घर डकैतों ने भीषण डकैती...