सरकार द्वारा जनता को दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं, अरविंद कुमार ने कहा- आज लिया गया ऐतिहासिक निर्णय

पटना : बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव सह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग शुरू से ही राज्यवासियों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने एक और क्रांतिकारी घोषणा करते हुए यह निर्णय लिया है कि एक अगस्त 2025 से यानी जुलाई माह के बिजली बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

Goal 22Scope News

राज्य के लगभग 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा – अरविंद कुमार सिंह

अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस निर्णय से राज्य के लगभग एक करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। यह कदम गरीबों, निम्न आय वर्ग के लोगों तथा मध्यवर्गीय परिवारों के आर्थिक बोझ को कम करने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों के भीतर घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा पास के सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। कुटीर ज्योति योजना के तहत राज्य के अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, वहीं अन्य परिवारों को भी सरकार द्वारा समुचित सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पहल से जहां एक ओर उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर राज्य में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।

यह भी देखें :

JDU नेता ने कहा- इस योजना से अगले 3 वर्षों में बिहार में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा

जदयू नेता अरविंद सिंह ने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन से अनुमान है कि अगले तीन वर्षों में बिहार में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन सुनिश्चित हो सकेगा। यह पर्यावरण-संवेदनशील विकास की दिशा में बिहार की एक बड़ी उपलब्धि होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित यह योजना ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह निर्णय न केवल सामाजिक न्याय को मजबूत करता है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में भी बिहार को अग्रणी राज्यों की कतार में लाता है।

यह भी पढ़े : फ्री बिजली की स्कीम बिहार तक पहुंची, नीतीश का बड़ा ऐलान, 125 यूनिट फ्री देगी सरकार

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...

Bihar Tourism: AI से बदलेगा पर्यटन का अंदाज, 6.62 करोड़ पर्यटकों...

Bihar Tourism, पटना: बिहार की हजारों साल पुरानी विरासत अब आधुनिक तकनीक के साथ नए पर्यटन अनुभव में बदलने की तैयारी में है। धार्मिक...

Tamralipta Ultra Marathon: 75 KM दौड़ में प्रथम अमोल कांत मिश्रा...

पश्चिम बंगाल की Tamralipta Ultra Marathon में 75 किलोमीटर दौड़ 11 घंटे 29 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले अमोल कांत...