पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू और सीएम चन्नी को मिली करारी शिकस्त
चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू और सीएम चन्नी को मिली करारी शिकस्त- पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बुरा हाल हो गया है. रुझान के मुताबिक कांग्रेस सत्ता से बाहर होते दिख रही है. वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को करारी हार मिली है. रुझान में कांग्रेस को 19 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर बढ़त बनाकर पंजाब में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
अमृतसर ईस्ट सीट से पार्टी के प्रमुख और कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं. उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने शिकस्त दी है. इस सीट से अकाली दल के विक्रम मजीठिया भी मैदान में थे, मजीठिया और सिद्धू, दोनों के खाते में हार आई है.
दोनों सीटों से चुनाव हारे सीएम चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की जनता ने विधानसभा चुनावों में नकार दिया है. गुरुवार को आए नतीजों में चन्नी अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं. चन्नी ने चमकौर साहिब और भदौर सीटों से चुनाव लड़ा था.
बता दें कि पंजाब में रुझान के मुताबिक ‘आप’ की सरकार बन रही है. पंजाब में आप 91 सीटों पर बढ़त बनायी हुई है. वहीं शिरोमणी अकाली दल 04, कांग्रेस 19, बीजेपी 2 और अन्य 1 सीटें मिलती दिख रही है. जबकि बहुमत के लिए 59 सीट चाहिए.

















