आज शपथ लेंगे पंजाब के पहले दलित सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

चंडीगढ़ :कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का अगला मुख्यमंत्री का चेहरा मिल गया है. पंजाब कांग्रेस में चल रहे लंबे सियासी ड्रामे के बाद सीएम के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर रविवार को मुहर लगा दी है. सोमवार सुबह 11 बजेको चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी ने नाम का ऐलान होते ही चंडीगढ़ स्थित राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे.

वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि पंजाब में उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे. सूत्रों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा को उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय है जबकि दूसरे डिप्टी सीएम का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है. कांग्रेस नेताओं के मुताबिक शपथग्रहण का समारोह बेहद छोटा होगा और इसमें 40 लोगों के शामिल होने की संभावना है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...