पटना: Purnea MP पप्पू यादव लगातार केंद्र और राज्य की सरकार पर हमलावर रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लकर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तंज कसा तो दूसरी तरफ Bihar में आपराधिक घटनाओं को लेकर राज्य सरकार पर भी हमला किया। Purnea MP पप्पू यादव ने कहा कि पहले मैंने कभी नहीं सुना था कि सिंदूर के सौदागर होते हैं लेकिन अब दिखने लगा है कि सिंदूर के सौदागर भी होते हैं। वहीं दूसरी तरफ Purnea MP ने कहा कि बिहार में घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर कहा कि Bihar के लोगों की फ़िक्र किसी को नहीं है।
Bihar में सभी लोग अपराधी और माफिया को टिकट देते हैं तो ऐसे में अपराध पर अंकुश कहां से लगेगा। बिहार में अगर अपराध पर अंकुश लगाना है तो सभी दल अपराधी और माफिया को पार्टी में एंट्री देना और चुनाव में टिकट देना बंद करें। लेकिन ऐसा कोई करेगा नहीं, चुनाव आ रहा है राजनीतिक दल के नेता जाति धर्म पर वोट लेने के लिए लोगों को पार्टी में शामिल करवायेंगे, टिकट देंगे और चुनाव बाद फिर चले जायेंगे।

यह भी पढ़ें – CM की कल्पनाओं के अनुरूप हो रहा IGIMS का कायाकल्प, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा…
इस दौरान Purnea MP पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी आज के समय में देश के आइकॉन बन चुके हैं। वे पिछड़ा, दलित और महादलित समाज के लोगों के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं और यही वजह है कि वे आज सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। Bihar में राहुल गांधी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जायेगा और महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस दौरान Purnea MP पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।
बिहार में कांग्रेस माई बहिन मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 2500 रूपये देने की घोषणा की है और इसके लिए निबंधन भी शुरू कर दिया गया है। राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर हर महिलाओं को 2500 रूपये दिए जायेंगे।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Election में पारदर्शिता लाने के लिए चुनाव आयोग ने की 18 नई पहल…
पटना से महीप राज की रिपोर्ट


