पुष्पम प्रिया – बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत, वीआईपी प्रत्याशी का आरोप – दरभंगा को मोकामा बनाना चाहती हैं बीजेपी

पुष्पम प्रिया – बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत, वीआईपी प्रत्याशी का आरोप – दरभंगा को मोकामा बनाना चाहती हैं बीजेपी

दरभंगा : जिले में निजी चैनल के LIVE डिबेट शो में दो पार्टियों की भिड़ंत होने की खबर है जिसका विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुष्पम प्रिया के कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इस पर वीआईपी प्रत्याशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुये कहा कि दरभंगा को मोकामा बनाना चाहती हैं बीजेपी।

Goal 7 22Scope News

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित एक न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम के दौरान पुलरल्स पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी के कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें जमकर लात – घूंसे चलें।

सीटी बजाने को लेकर हुई भिड़त

दरअसल जानकारी के अनुसार डिबेट चालू होते ही सीटी बजाने को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई और नारेबाजी के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी और इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीआईपी प्रत्याशी ने बीजेपी पर लगाया आरोप – हार के डर से हिंसा का सहारा

महागठबंधन से वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी उमेश सहनी इस पूरे घटनाक्रम पर का बड़ा बयान देते हुये कहा की बीजेपी वाले दरभंगा को मोकामा बनाना चाहते हैं, हार के डर से अब हिंसा का सहारा ले रहे हैं। यह घटना काफी निदंनिय है लोकतंत्र में हिंसा का कोई जगह नहीं है स्थानीय विधायक हार के डर से दरभंगा में हिंसा करवाना चाह रहें है। यह लोकतंत्र है और ये लोग प्रजातंत्र लाना चाहते है लेकिन जनता स्वीकार नहीं करेंगी।

ये भी पढे :    आरा में थोड़ी देर में शुरू होगी पीएम मोदी की जनसभा, नवादा के बाद पटना में करेंगे रोड शो, बेगुसराय-खगड़िया में राहुल भरेंगे हुंकार

दीपक ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...