Advertisment

सहायक आचार्य भर्ती: बायोमेट्रिक मिसमैच वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका, 28-29 अगस्त को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो बायोमेट्रिक मिसमैच की वजह से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से बाहर रह गए थे। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देते हुए 28 और 29 अगस्त को नामकुम स्थित कार्यालय में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया है।

दो दिन में 660 अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन

कुल 660 अभ्यर्थियों को यह अवसर मिलेगा।

  • 28 अगस्त: स्नातक प्रशिक्षित (कक्षा 6 से 8) अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन होगा। इसमें गणित-विज्ञान के 77, सामाजिक विज्ञान के 132 और भाषा विषय के 44 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

  • 29 अगस्त: इंटर प्रशिक्षित (कक्षा 1 से 5) के 407 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

यह होगा अंतिम मौका

आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आखिरी अवसर है। यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है, तो उसे आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...

पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...

NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...

बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा...

पटना : किसी भी आपदा में लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने की मंशा से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) तेजी से कार्य कर...