भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : न्याय की मांग को लेकर मानवाधिकार संगठन की 8 सदस्यीय टीम बिलौटी रवाना

छपरा : चर्चित भरत तिवारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच में सहयोग करने के उद्देश्य से मानवाधिकार संगठन की आठ सदस्यीय जांच टीम आज यानी बुधवार को छपरा से भोजपुर जिले के बिलौटी गांव के लिए रवाना हुई। टीम को छपरा व्यवहार न्यायालय के गेट संख्या-1 से लोक अभियोजक (PP) सर्वजीत ओझा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संगठन शुरू से ही इस बहुचर्चित मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है – मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधि

मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन शुरू से ही इस बहुचर्चित मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच की प्रगति से संबंधित अपडेट प्राप्त कर रहा है। इसी क्रम में टीम को घटनास्थल का निरीक्षण करने, पीड़ित परिवार से मुलाकात करने, स्थानीय लोगों से बातचीत करने और उपलब्ध तथ्यों का संकलन करने के लिए बिलौटी भेजा गया है। संगठन का कहना है कि वह निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच में हर संभव सहयोग करेगा, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Bhrat Tiwari Case 1 22Scope News

सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा – टीम के सदस्य

टीम के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार संगठन का उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना ही नहीं, बल्कि समाज में कानून के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत करना है। संगठन ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक उसका प्रयास लगातार जारी है।

Bhrat Tiwari Case 2 22Scope News

Bhrat Tiwari Case 3 22Scope News

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : SC ने CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...