पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल, दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर पर बड़ी चोरी

commercial advertisement
Ad

पटना : बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गया है कि अब वह ऊंची से ऊंची शख्सियतों के घरों और उनके परिजनों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण में पहली ईंट रखने वाले दिवंगत कामेश्वर चौपाल के घर में 50 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली गई है। इससे पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

अयोध्या ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल का हाल ही में हुआ था निधन 

आपको बता दें कि श्रीराम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल का हाल ही में निधन हुआ था। उनके परिजन श्राद्ध कर्म के लिए गांव गए हुए थे। इसी बीच पटना के बेउर स्थित उनके घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी कर ली गई। घर का ताला तोड़कर एक-एक कमरे को खंगाल गया और अलमारी तोड़कर सारे आभूषणों की चोरी कर ली गई। इसके साथ ही कामेश्वर चौपाल को मिले सोने-चांदी के मुकुट समेत कई सामान भी चोर अपने साथ ले गए। बता दें कि कामेश्वर चौपाल की सीएम नीतीश कुमार से भी नजदीकी थी और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफी विश्वसनीय रहे। जाहिर तौर पर यह बहुत बड़ी वारदात है, लेकिन पटना पुलिस अब तक इन चोरों का पता नहीं लगा पाई है।

यह भी देखें :

परिजन श्राद्ध कर्म के लिए सुपौल जिले में अवस्थित गए हुए थे कमरैल गांव 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि परिजन श्राद्ध कर्म के लिए सुपौल जिले में अवस्थित कमरैल गांव गए हुए थे। पटना के घर में ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने उनके बंद घर का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। दिवंगत कामेश्वर चौपाल के बेटे के अनुसार, करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली गई है। बता दें कि कामेश्वर चौपाल का पटना में बेउर थाना के पास आवास है। लेकिन, थाना के पास में घर होते हुए भी चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़े : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पलनवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान...

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...