पटना लौटी राबड़ी, खरमास बाद होगा भव्य रिस्पेशन पार्टी

Patna- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खरमास के बाद अपना लक्की चाम रिचेल के साथ पटना लौटेंगे, उनके आने के बाद शानदार रिस्पेशन का होगा. यह जानकारी राजद के वरिष्ठ नेता और लालू यादव के करीबी रहे भोला यादव ने मीडिया को दी है.

बता दें कि भोला यादव राबड़ी देवी के साथ ही शनिवार की रात को दिल्ली से पटना लौटे. हालांकि एयरपोर्ट पर राबड़ी देवी मीडिया कर्मियों के सवालों से बचती नजर आई. सवालों के जवाब में उन्होने पत्रकारों से कहा कि घर आइए शादी की मिठाई आप सभी को खिलाएंगे. लेकिन दूसरे सभी प्रश्नों का जवाब भोला यादव ने दिया. भोला यादव ने कहा कि सभी सम्मानित लोग जिन्हे शादी में आमंत्रित नहीं किया जा सका, उन्हे रिसेप्शन में जरुर आमंत्रित किया जाएगा.तेजस्वी यादव की शादी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भोला यादव ने कहा कि शादी होने के बाद अब इसका कोई मतलब नहीं है. खास कर तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव  के बयानों के बारे पूछे जाने पर कहा कि यह अमर्यादित है और बिहार की जनता  इसे कभी स्वीकार नहीं करने वाली. गौरतलब है कि साधु यादव ने तेजस्वी की शादी पर कड़ा एतराज जताते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था. साधु यादव ने कहा था कि ईसाई धर्म की लड़की से शादी करने के बाद तेजस्वी का मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जाएगा.  रिपोर्टर – शक्ति

 

 

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...