किसान न्याय महापंचायत में राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- छीनी जा रही है किसानों की जमीन

सासाराम : रोहतास जिला के टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने बताया कि जनता के चुने लोग ही द्बारा आज किसानों की जमीन छीनी जा रही है। किसानों के फसल के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। इंडिया की सरकार बनी तो सबसे पहले किसानों की भूमि की मुआवजा बाजार मूल्य से चौगुनी अधिक दी जाएगी। पांच वर्षों तक जमीन का उपयोग नहीं हुआ तो उसे वापस भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसानों के फसल की उपज की दाम अच्छी नहीं मिल रही है लेकिन इंडिया की सरकार बनी तो एमएसपी गारंटी दी जाएगी। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसानों की जमीन छीनी जा रही है लेकिन मुआवजा नहीं दी जा रही है। लोग अपने मन की बात करते हैं लेकिन आम जनता की बात नहीं सुनते हैं। किसान न्याय महापंचायत में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी पर जमकर जुबानी तंज कसा।

उन्होंने कहा कि वह लोग नफरत की राजनीति करते हैं पीएम मोदी झूठ के कारखाना झूठ के होलसेलर तथा झूठ के मैन्युफैक्चर हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 17 माह में पांच लाख से अधिक नौकरियां दे दी। हमने जनता को वादा किया था और 17 माह में नौकरी दी। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में भी भर्ती करनी है लेकिन उन्होंने फाइल दबाकर रखा है।

उन्होंने बोला कि महागठबंधन की सरकार न्याय के साथ सबके विकास की बात सोचती है जिसमें आर्थिक भी शामिल है। गौरतलब हो की दूसरे चरण में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रोहतास पहुंचे राहुल गांधी ने टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। जहां पहली बार न्याय यात्रा में महागठबंधन के घटक दल राजद के लोग भी मौजूद रहे। इसमें तेजस्वी यादव भी शरीक होते हुए लोगों से इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने का अपील भी किया ताकि सभी को उचित न्याय मिल सके।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Sonu Dwadash: Giridih News: सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश...

Sudivya Kumar Sonu Dwadash, गिरिडीह: दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध का द्वादश कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जा...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...