Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा में राहुल गांधी ने दिखाई भगवान शिव की तस्वीर

Desk. लोकसभा का सत्र चल रहा है। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर वाद-विवाद हो रहा है। इस बीच आज कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। साथ ही इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं बायोलॉजिकल हूं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बायोलॉजिकल नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान अहिंसा का देश है। हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया है कि डरो मत और डराओ मत। राहुल गांधी ने कहा कि शिवजी कहते हैं, डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा और नफरत-नफरत-नफरत करते हैं। राहुल आप हिंदू हो ही नहीं।’ उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में साफ लिखा है, सच का साथ देना चाहिए।

लोकसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर साधा निशाना

लोकसभा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल ने अपने भाषणों की शुरुआत बीजेपी और आरएसएस के संबंधों से की। उन्होंने कहा कि आज मैं अपने भाषण की शुरुआत अपने बीजेपी और आरएसएस के दोस्तों को हमारे आइडिया के बारे में बताने से कर रहा हूं। इसका इस्तेमाल हम संविधान की रक्षा करने के लिए करते हैं।

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने उनका घर छीन लिया है।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...