16 जनवरी से न्याय यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

रांचीः लंबे समय से ही राहुल गांधी यात्रा पर जाने वाले थे। पिछली बार वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पूरे भारत का दौरा किया था। इस बार खबर है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी का न्याय यात्रा (Justice Travel) करने वाले हैं।

यह न्याय यात्रा 16 जनवरी से 20 मार्च तक चलेगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की यह यात्रा मणिपुर से शुरु होकर मुंबई में जाकर खत्म होगी।

यात्रा के दौरान 6200 किमी का सफर तय करेगें

इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने का कारण वहां पर कुछ महीनों से चल रहे हिंसा को बताया जा रहा ताकि इस यात्रा के दौरान वे सरकार को घेर सके।

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब में फंसे मजदूरों के मदद के लिए डीसी से मिले जयराम महतो

न्याय यात्रा के दौरान वे लगभग 6200 किमी का सफर तय करने वाले हैं। राहुल गांधी के इस न्याय यात्रा के दौरान 14 राज्य और 85 जिले से होकर गुजरने वाली है। इस दौरान यह यात्रा पूर्वोत्तर भारत से देश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!