संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गांधी, ये है वजह

कांग्रेस प्रभारी जयराम रमेश ने दी जानकारी

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे.

इसकी जानकारी कांग्रेस प्रभारी जयराम रमेश ने दी. जयराम रमेश का कहना है कि

आगामी शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी की भाग लेने की संभावना कम है,

क्योंकि वे भारत जोड़ो यात्रा को नहीं छोड़ेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चल सकता है.

शीतकालीन सत्र को लेकर आधिकारिक एलान नहीं

आमतौर पर नवंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू होने वाला संसद सत्र गुजरात चुनाव के चलते देरी से शुरू होगा.

हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.

संसद के शीतकालीन सत्र के दिसंबर के पहले हफ्ते पुराने भवन में शुरू होने

और महीने के अंत तक चलने की संभावना है.

अब माना जा रहा है कि कांग्रेस की जारी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने ही इस यात्रा की शुरुआत की थी. कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र पहुंची है. इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में जारी है.

क्यों देरी से हो रहा शीतकालीन

शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है और सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं जब 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था. सूत्रों ने कहा कि इस बार सत्र के दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. गुजरात विधानसभा के चुनाव 1 और 5 दिसंबर को होंगे, वहीं गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में मतगणना 8 दिसंबर को होगी.

कब तक जारी रहेगी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जोकि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है. फिलहाल यात्रा महाराष्ट्र में है. कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी. यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी.

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...

Ranchi Accident News: Ranchi जिला स्कूल में पानी की टंकी गिरने...

 रांची जिला स्कूल परिसर में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत के 24 घंटे बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। 22...

CMPFO Pension Scam:Dhanbad में 3.64 करोड़ का Pension Scam, CMPFO के...

धनबाद के सीएमपीएफओ मुख्यालय में 3.64 करोड़ रुपये के कथित पेंशन घोटाले का खुलासा हुआ है। सीबीआई ने चार अफसरों समेत अन्य के खिलाफ...