अवैध बालू खनन में निलंबित सब इंस्पेक्टर के दो ठिकानों पर छापेमारी

मुजफ्फरपुर : अवैध बालू खनन मामले में सारण के निलंबित सब इंस्पेक्टर संजय प्रसाद के दो ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक साथ छापेमारी की. एक टीम ने मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर स्थित किराये के फ्लैट और दूसरी टीम ने बेतिया के साठी थाना के समहौता स्थित पैतृक आवास को खंगाला. मुजफ्फरपुर स्थित फ्लैट पर आठ सदस्यीय टीम ने करीब पांच घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान 71 लाख की कीमत की जमीन के दस्तावेज, पत्नी के नाम से जमीन के दस्तावेज, पत्नी के खाते में 7.10 लाख रुपये, ढाई लाख रुपये कैश, बच्चों के स्कूल की रसीद, बैंक पासबुक, सवा ग्यारह लाख की बीमा पॉलिसी और अन्य दस्तावेज जब्त किए.

रिपोर्ट : विशाल

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...

मोतिहारी: रात्रि प्रहरी संघ की नई टीम तैयार, जानिए किसे मिली...

मोतिहारी: नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में 'बिहार राज्य अपग्रेडेड और मिडिल स्कूल नाइट गार्ड्स एसोसिएशन' की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना...