Advertisement
Advertisement

एसडीएम और खनन विभाग की टीम की छापेमारी, कोयला, बालू और गिट्टी लदे 6 हाईवा जब्त, 5 गिरफ्तार

धनबाद : धनबाद में अवैध खनन करने वाले माफियाओं की खैर नहीं है. धनबाद के प्रशासन लगातार छापेमारी कर अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला बलियापुर थाना इलाके की है जहां अवैध कोयला, बालू, पत्थर खनन एवं उसके ट्रांसपोर्टिंग पर माइनिंग विभाग एवं एसडीएम ने सख्ती दिखाई है. बलियापुर थाना इलाके में छापेमारी कर कोयला लदे चार हाईवा के अलावे एक हाईवा बालू और एक हाईवा गिट्टी का जब्त किया है.

उपायुक्त के निर्देश पर बलियापुर-सिंदरी रोड हाई स्कूल के निकट बगैर चालान के इन वाहनों को जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है.

खनन निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि जब्त की गई वाहनों में आवश्यक चालान नहीं थे. कोयला लदे हाईवा सिंदरी से गोविंदपुर की ओर मार्शल यार्ड जा रही थी, इसी बीच एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी ने बलियापुर हाई स्कूल के समीप उक्त हाईवा को पकड़ा लिया. वहीं पुलिस को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूर्ण जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.

बता दें कि कोयलांचल में धंधेबाज के द्वारा लगातार चोरी-छीपे अवैध खनन कर रही है. इसी की सूचना पर एसडीएम और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की. जिसमें उन्हें बड़ी सफलता भी मिली है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई क्षेत्र में लगातार की जाएगी.

रिपोर्ट : अनिल मुंडा / राजकुमार जायसवाल

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...