रेलवे यात्री सेवा समिति की टीम ने कोडरमा स्टेशन का किया निरीक्षण

रेल यात्रियों से सुविधा के बारे में ली जानकारी

कोडरमा : रेलवे यात्री सेवा समिति की 3 सदस्यीय टीम कोडरमा पहुंची.

टीम के सदस्यों ने कोडरमा पहुंचकर पूरे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया

और प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम में बैठे रेल यात्रियों से यात्री सुविधा के बारे में जानकारी ली.

3 सदस्यीय टीम में मुख्य रूप से शिवराज के गोड़गे, सूरमा पाठी और गुरविंदर सिंह सेठी शामिल थे.

koderma railway1 22Scope News

यात्रियों ने की बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग

टीम ने प्लेटफॉर्म, टिकट बुकिंग कार्यालय, पेयजल बूथ, खान पान स्टॉल और प्रतिक्षालय का भी मुआयना किया.

इस दौरान कोडरमा स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने कई ट्रेनों के ठहराव के

अलावे दूसरी बुनियादी सुविधाएं भी बहाल करने की मांग की.

यह तीन सदस्य टीम 3 दिनों तक धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों का भ्रमण करेगी.

आज यह टीम धनबाद, गोमो, पारसनाथ होते हुए कोडरमा पहुंची थी.

koderma railway12 22Scope News

रेलवे ने यात्री सुविधाओं में की बढ़ोतरी

टीम का मकसद यात्री सुविधाओं में और विस्तार करने को लेकर यात्रियों के सुझाव सरकार तक पहुंचाना है.

टीम का नेतृत्व कर रहे समिति के गुरविंदर सिंह सेठी ने बताया कि

पिछले सात-आठ सालों में लगातार रेलवे ने यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की है.

स्टेशन के अलावे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर उनकी हर सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है.

आरपीएफ पोस्ट को किया पुरस्कृत

उन्होंने बताया कि कोडरमा स्टेशन के निरीक्षण के दौरान यात्रियों से जो सुझाव मिले हैं वे रेल मंत्रालय तक पहुंचाएंगे और जो भी जरूरी सुविधाएं होंगी कोडरमा स्टेशन पर बहाल किया जाएगा. इसके अलावा समिति के सदस्यों ने सुरक्षा के मद्देनजर कोडरमा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट का भी मुआयना किया और वहां की व्यवस्था देख आरपीएफ पोस्ट को पुरस्कृत भी किया.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...