Tuesday, July 1, 2025

Latest News

Related Posts

आज से बारिश-ओले का अलर्ट

रांची: झारखंड  के 24 में से 11 जिलों का पारा 40 डिग्री के ऊपर है। रविवार को सरायकेला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी का आलम यह है कि दोपहर होते ही सड़कें वीरान हो जाती हैं। लोग घर से निकलने से बचते हैं। इस बीच अच्छी खबर है। अब लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

दरअसल साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मेघालय से मराठवाड़ा तक एक टर्फ बन रहा है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। इसका असर झारखंड पर पड़ेगा।

सोमवार से कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार है। यह स्थिति 9 मई तक रहेगी। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश की वजह से छह से 9 मई तक पारा गिरेगा।

रांची में तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...