बेटी को तड़पाकर मारा गया, 22 लाख मांगते थे: पिता का बयान झकझोर देने वाला

रांची: रविवार को ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका संगीता देवी (32) के पिता देवनंदन साहू ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सिद्धार्थ कुमार साहू समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

मूल रूप से सौंदा बस्ती, थाना भुरकुंडा, जिला रामगढ़ निवासी देवनंदन साहू ने ओरमांझी थाना में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि संगीता की हत्या उसके पति सिद्धार्थ कुमार साहू (40), ससुर गनपत साहू, सास बिलाशी देवी, ननद सोनी देवी और मुन्नी देवी ने मिलकर की है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संगीता के पति सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शनिवार की दोपहर की घटना बताई जा रही है, जब संगीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पति उसे रिम्स अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि जांच के क्रम में संगीता के बेडरूम से एक सुसाइडल नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी पुष्टि हेतु जांच चल रही है।

फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने रविवार को आनंदी गांव स्थित ससुराल घर में पहुंचकर किचन समेत घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। रिपोर्ट को गोपनीय रखा गया है।

पिता देवनंदन साहू का आरोप है कि संगीता की शादी 2011 में सिद्धार्थ से हुई थी, और विवाह के कुछ महीनों बाद से ही उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा था। उन्होंने बताया कि संगीता पर गर्म पानी डाला गया था, चाकू से हमला किया गया था, और 22 लाख रुपये की लगातार मांग कर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...