बारिश बनी मुसीबत, धंस गई रेल की पटरी, आवागमन बाधित

मुंगेर : मुंगेर से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेर में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। जमालपुर-क्यूल रेलखंड पर हल्की सी बारिश में महरना गांव के पास रेल पटरी धंस गई है। दरअसल, वहां पर अंडर पास का काम चल रहा था और बारिश के कारण वहां से मिट्टी सरक गया जिस कारण वहां पर रेल का पटरी धंस गया है।

हालांकि सूचना मिलते ही बचाव दल और रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और रेल कि पटरी कि मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया गया है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ था पर अब धीरे-धीरे करके ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद जमालपुर से क्यूल कि ओर जाने वाली डीएमयू पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया था फिर बाद में धीरे-धीरे करके ट्रेन को पास कराया गया। उसके बाद अलावा भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को भी पार कराया गया।

प्राप्त जनकारी के अनुसार, लगभग एक घंटा रेल परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा। बताया जाता है कि जमालपुर-क्यूल रेलखंड के बीच महरना गांव के पास अंडरपास पुल संख्या 20 के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गया है। हालांकि टीआई दिलीप कुमार ने बताया कि तेज बारिश के कारण पटरी के नीचे का मिट्टी बह जाने से ट्रैक धस गया। इस लिए परिचालन को लगभग एक घंटे के लिए रोक दिया गया। पटरी व्यवस्थित होने के बाद परिचालन को बहाल किया गया।

यह भी पढ़े : 10 लाख की रंगदारी को लेकर होटल के संचालक पर हुई गोलीबारी, बाल-बाल बचे संचालक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

केएम राज की रिपोर्ट

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...