Commercial Advertisment

Saraikela : लगातार बारिश में भी डटे रहे श्रमिक संगठन के लोग, सड़क पर उतरे राजद-इंटक समेत महागठबंधन के नेता

Saraikela : श्रमिक संगठनों के द्वारा 17 सूत्री माँगों को लेकर 9 जुलाई के घोषित भारत बन्द का महा गठबंधन में शामिल राजद, कोल्हान इंटक ने समर्थन में आदित्यपुर मुख्य सड़क पर उतरकर बंदी के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Saraikela : केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी

आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर राजद इंटक समेत महागठबंधन द्वारा भारत बंद के तहत एकजुट होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई, जिसके बाद जुलूस निकाला गया, जो आदित्यपुर आकाशवाणी चौक से शेरे पंजाब चौक होते हुए वापस आकाशवाणी चौक पर समाप्त हुआ। जिसके बाद सभा का आयोजन कर विपक्षी दलों समेत तमाम ट्रेड यूनियन के आह्वान पर घोषित बंदी को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

राजद प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जनार्दन कुमार, प्रदेश महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष बैजू कुमार, इंटक ज़िला अध्यक्ष केपी तिवारी एवं प्रदेश सचिव जगदीश चौबे की अगुवाई में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, नौकरी छीनती निजीकरण नीति, एवं श्रम कानूनों में श्रमिक-विरोधी बदलावों का विरोध किया।

चंद्रशेखर की रिपोर्ट–

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...