बारिश ने मौसम किया सुहावना, प्रशासन की खोल दी पोल, लोगों की बढ़ी परेशानी

मुंगेर : श्रावणी मेले के दौरान सोमवार की देर रात से शुरू हुई लगातार बारिश ने जहां कांवरियों को राहत दी। वहीं प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी। मंगलवार की सुबह तेज बारिश और हवाओं के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई स्वास्थ्य व पुलिस शिविरों में पानी घुस गया। जिससे वहां तैनात कर्मियों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कहुआ स्थित गणेश शंकर धर्मशाला और खैरा के पास बनाए गए पुलिस शिविरों में टेंट के कपड़े तेज हवाओं में उड़ गए और अंदर बिछाए कालीन पानी में भींग गए।

Goal 4 22Scope News

सब कुछ भीग जाने से बैठने की भी जगह नहीं, लोगों को हो रही है परेशानी

पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि सब कुछ भीग जाने से लोगों को बैठने तक की भी जगह नहीं है, लोग परेशान हैं। वहीं खैरा टेंट सिटी के पास बना सांस्कृतिक पंडाल भी पूरी तरह पानी से भीग गया। बारिश के बीच कांवरियों की श्रद्धा में कोई कमी नहीं दिखी। समस्तीपुर के दलसिंहसराय से आए कांवरियों का एक दल मंगलवार को मनिया धर्मशाला में कुछ समय विश्राम के बाद यात्रा पर निकल पड़ा।

यह भी देखें :

मौसम तो सुहावना है, बारिश की वजह से रुक-रुक चलना पड़ रहा है – कांवरियां

वहीं दल के सदस्यों गुलशन कुमार, संध्या कुमारी और विवेक कुमार ने बताया कि मौसम तो सुहावना है, लेकिन लगातार बारिश के कारण रुक-रुक कर चलना पड़ रहा है। कांवरियों ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया, लेकिन कांवरिया पथ पर होटल संचालकों द्वारा एमआरपी से अधिक दाम वसूलने की शिकायत की। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्त निगरानी की मांग की। बारिश के बावजूद कांवरियों मुंबई से आ रहे कमरिया का उत्साह चरम पर रहा। ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ श्रद्धालु पूरे जोश में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे।

यह भी पढ़े : कांवरियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण…

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Lalan Singh Meets Nitish Kumar: अनंत सिंह पर JDU की कार्रवाई...

Lalan Singh Meets Nitish Kumar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार...

Raxaul Smack Seizure: रक्सौल में करीब 4 करोड़ की स्मैक बरामद,...

Raxaul Smack Seizure: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम...

Anant Singh Expelled from JDU: अनंत सिंह JDU से 6 साल...

Anant Singh Expelled from JDU: बिहार की राजनीति में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बड़ा फैसला लेते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह को छह...