कांवरियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण…

भागलपुर: श्रावणी मेला में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। सुल्तानगंज में गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी हृदयकान्त लगातार कांवड़ियों की सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे है। भागलपुर के एसएसपी हृदयकान्त कांवड़िया पथ का औचक निरीक्षण करने पहुँच गए, भागलपुर बाँका बॉर्डर धांधी बेलारी में एसएसपी ने कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना और मेडिकल कैम्प का टेंट सिटी का निरीक्षण किया, उन्होंने पुलिसकर्मियों को 24 घण्टे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें – युवाओं में नीतीश कुमार के प्रति काफी विश्वास, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा…

 बता दें जगह कांवडियों की सुरक्षा को लेकर जगह अस्थायी थाना बनाया गया है,150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे से कांवड़ियों की निगरानी हो रही है। घाटों पर श्रद्धालुओं के साथ लूट चोरी की घटना न हो इसके लिए घाटों पर पुलिस बलों की तैनाती है। 15 मजिस्ट्रेट मेला क्षेत्र में तैनात हैं। अश्वारोही दस्ता को कांवड़िया पथ की निगरानी गश्ती के लिए रखा गया है,कांवड़ियों की सुरक्षा में परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री चिराग को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, बेगूसराय से किया गया गिरफ्तार…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...