दिल्ली कैपिटल्स को हरा प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा राजस्थान रॉयल्स

मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स को हरा प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स ने

दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से पराजित कर

आईपीएल टेबल में टॉप पोजीशन पर पहुंच गए है.

जोस बटलर ने आज भी तूफानी शतक लगाया यह दो मैचों में लगातार उनका दूसरा शतक है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की पार्टनरशिप की.

देवदत्त पदिक्कल 54 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद आए कप्तान संजू सैमसन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 46 नाबाद रन बनाए, लेकिन मैच का प्रमुख आकर्षण रहा जोस बटलर की बल्लेबाजी. उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन एक बार लय पकड़ लेने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 8 छक्कों की मदद से शानदार 116 रन बनाए. दिल्ली का कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया. खलील अहमद और मुस्तफिजुर ने एक-एक विकेट हासिल किए.

जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी अच्छी रही. डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को तेज शुरुआत दी. मगर 28 रन बनाकर डेविड वॉर्नर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद दिल्ली के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए. पृथ्वी शॉ ने 37 और कप्तान ऋषभ पंत ने 44 रनों की तेज पारी खेली. आखिरी मौके पर पावेल ने पांच छक्कों की मदद से 36 रन बनाए. लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी. जोस बटलर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Also Read : 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा