Advertisment

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पाकुड़ पहुंचे राजेश ठाकुर

पाकुड़ः झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रूपरेखा तय करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश  ठाकुर पाकुड़ पहुंचे। पाकुड़ पहुंचने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजेश ठाकुर का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

राजेश ठाकुर 22Scope News

न्याय यात्रा को लेकर रुपरेखा होगी तैयार

राजेश ठाकुर ने पाकुड़ पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। इस दौरान यहां टीम यात्रा का मार्ग, किस समय और किस दिन राहुल गांधी किस जिले में प्रवेश करेंगे, कहां उनके कार्यक्रम होंगे, इसकी विस्तृत रूपरेखा तय करेगी।

ये भी पढ़ें- 170 फिट का तिरंगा यात्रा निकला

टीम यह भी निश्चित करेगी कि राहुल गांधी को कब-कब और कहां-कहां विश्राम करना है। इसकी तैयारी से लेकर राहुल गांधी की यात्रा की सफलता का पूरा रोडमैप टीम तैयार करने पहुंची है।

इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल का चयन, प्रचार-प्रसार की सारी व्यवस्था पूरी करने के लिए राजेश ठाकुर पाकुड़ पहुंचे।

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...