बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को JDU ने बनाया उम्मीदवार

पटना : बिहार में चार सीटों पर बिहार विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है। चारों सीटों को लेकर एनडीए और महागठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बिहार में जिन चार सीटों पर चुनाव होना है उनमें रामगढ़, तरारी, बेलागंज और इमामगंज शामिल है। इन चारों सीटों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 23 नवंबर को होना है। बता दें कि तरारी और रामगढ़ सीट से बीजेपी के कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे। जबकि बेलागंज से जदयू और इमामगंज सीट से हम के प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत अजमाएंगे।

आपको बता दें कि जदयू ने बेलागंज सीट से मनोरमा देवी को उम्मीदवार बनाया है जबकि इमामगंज से हम की तरफ से जीतनराम मांझी के पुत्रवधू दीपा मांझी चुनाव लड़ेंगी। वहीं बीजेपी ने तरारी से विशाल प्रताप और रामगढ़ से अशोक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बिहार महागठबंधन की बात करें तो चार में से तीन सीट पर राजद लड़ेगी और एक सीट से माले के कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे।

बेलागंज की लड़ाई हुई रोचक

बेलागंज सीट से राजद ने पूर्व विधायक सह सांसद सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां से प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने मिर्जा गालिब कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाया है। अब, मनोरमा देवी को बेलागंज से जदयू का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा के बाद लड़ाई रोचक हो गई है। मनोरमा देवी और विश्वनाथ सिंह यादव जाति से आते हैं।

यह भी देखें :

कौन हैं मनोरमा देवी

मनोरमा देवी पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं। जदयू की कद्दवार नेता मानी जाती हैं। मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव का निधन हो चुका है। उनकी गिनती बाहुबली नेता के रूप में होती है। सितंबर 2024 में मनोरमा देवी के यहां एनआईए ने छापेमारी की थी। तब भारी मात्रा में कैश और गोली बरामद हुई थी। एनआईए ने नक्सलियों से सांठगांठ के आरोप में छापेमारी की थी। इसको लेकर वो सुर्खियों में रही थी।

यह भी पढ़े : मंत्री पति के बाद चुनावी मैदान में पत्नी

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...