Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव : 7वां उम्मीदवार आया सामने, क्रॉस वोटिंग की बढ़ी संभावना

पटना : बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्यसभा चुनाव में सातवां उम्मीदवार सामने आ गया है। बीजेपी नेता राकेश तिवारी ने नॉमिनेशन के लिए पर्ची कटाई है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ गई है। राकेश तिवारी भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं।

बिहार में छह सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है। नामांकन की आज आखिरी डेट है। कल यानी बुधवार को बीजेपी, जदयू और कांग्रेस ने अपना-अपना नामांकन कर दिया है। वहीं राजद के कैंडिडेट आज नामांकन करेंगे। भाजपा की तरफ से भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता तो वहीं जदयू के तरफ से संजय कुमार झा ने नामांकन किया था। वहीं कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने नॉमिनेशन किया था। जबकि आज राजद की तरफ से मनोज झा और संजय यादव नामांकन करेंगे।

बता दें कि एनडीए के पक्ष में कुल 131 वोट हैं। जदयू का 10 अतिरिक्त वोट हैं जबकि भाजपा का आठ अतिरिक्त वोट हैं। हम का चार वोट और निर्दलीय का एक वोट शामिल हैं। राजद से आए तीन विधायक एनडीए के समर्थन में वोट करेंगे। वहीं महगठबंधन के समर्थन में 112 वोट हैं। महगठबंधन में सात अतिरिक्त वोट हैं। राकेश तिवारी को जितने के लिए 35 वोट चाहिए। एनडीए से 26 अतिरिक्त वोट मिलना तय है। महगठबंधन के पास सात अतिरिक्त वोट हैं। राकेश तिवारी को जितने के लिए दो वोट का जुगाड़ करना होगा।

एसके राजीव और अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...