बिहार में रामनवमी की धूम, पटना की मंदिरों में जबरदस्त भीड़, नितिन पहुंचे महावीर मंदिर

पटना : देश सहित पूरे बिहार में आज यानी 27 मार्च को रामनवमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर देश के साथ-साथ बिहार वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज प्रातः पटना स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जी के पट खुलने के दिव्य क्षण में सम्मिलित होकर विधिवत् पूजा-अर्चना की और रामनवमी की बधाई दी।

रामनवमी का उत्साह पूरे देश में चरम पर है और राजधानी पटना भी पूरी तरह राममय नजर आ रहा है

आपको बता दें कि रामनवमी का उत्साह पूरे देश में चरम पर है और राजधानी पटना भी पूरी तरह राममय नजर आ रहा है। आधी रात से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। खासकर, पटना के प्रमुख हनुमान मंदिरों राजवंशी नगर हनुमान मंदिर और पटना जंक्शन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त हाथों में ध्वज, फूल-माला और प्रसाद लिए ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ भगवान के दर्शन के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में खड़े हैं।

Nitin Ramanavi 1 22Scope News

तेज धूप और गर्मी को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है

वहीं तेज धूप और गर्मी को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं, जहां पंखा, लाइट और बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई है। टैंकरों के जरिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और शरबत के काउंटर भी लगाए गए हैं, जिससे भक्तों को गर्मी में राहत मिल सके।

Nitin Ramanavi 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नितिन नवीन ने कहा- रामनवमी शुभ पर्व है, उत्साह के साथ मनाते हैं पटना के लोग

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img