पटना में गूंजा रामानुजन का नाम, राष्ट्रीय गणित दिवस पर 532 होनहारों को मंत्री ने किया सम्मानित

पटना में गूंजा रामानुजन का नाम, राष्ट्रीय गणित दिवस पर 532 होनहारों को मंत्री ने किया सम्मानित

पटना, 22 दिसंबर : राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा ज्ञान भवन, पटना में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स–2025 के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद रामानुजन का योगदान आज भी विद्यार्थियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बदलते आयामों के अनुरूप सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

बीपीएससी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा में गुणात्मक सुधार

डॉ. प्रतिमा ने बताया कि बीपीएससी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, साथ ही लेदर टेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग और एआई आधारित पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, स्वास्थ्य एवं मानसिक परामर्श, विदेशी भाषाओं की शिक्षा, खेल मैदान और ओपन जिम जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी की ऑनलाइन ई-टिकटिंग सेवा का उद्घाटन

इस अवसर पर मंत्री श्री सुनील कुमार ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साइंस सिटी की ऑनलाइन ई-टिकटिंग सेवा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी विज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार का केंद्र है, जहाँ विद्यार्थी विज्ञान को अनुभव के माध्यम से समझ सकते हैं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग और 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने स्थायी परिसरों में हो रहे संचालित

मंत्री ने कहा कि रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट “विकास के साथ न्याय” की भावना को साकार करता है, जहाँ सभी वर्गों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग और 46 पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने स्थायी परिसरों में संचालित हो रहे हैं तथा मात्र ₹10 मासिक शुल्क में इंजीनियरिंग और ₹5 मासिक शुल्क में पॉलिटेक्निक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

राज्यस्तर के टॉपर्स लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल से हुये सम्मानित

समारोह में कक्षा 6 से 12 तक के कुल 532 चयनित छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। राज्य स्तर के 21 टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किए गए। जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को क्रमशः ₹5,000 और ₹3,000 की नगद राशि दी गई। सभी चयनित छात्रों को ₹1,000 की यात्रा सहायकता राशि भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में डॉ. प्रतिमा, विभागीय सचिव , अहमद महमूद, अपर सचिव-सह-निदेशक, डॉ. एस.के. वर्मा, कुलपति, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, डॉ. अनन्त कुमार ,परियोजना निदेशक (बीसीएसटी) तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढे :  कानून का असर या सख्त पुलिसिंग? बिहार में अपराध में आई चौंकाने वाली गिरावट

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...