पटना में राष्ट्रीय गणित दिवस-2024 का आयोजन

पटना : पटना में अवस्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर आज विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत बिहार काउन्सिल ऑन साईन्स एंड टेक्नोलॉजी द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस-2024 का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. प्रतिमा, निदेशक-सह-विशेष सचिव उदयन मिश्रा, अन्य विभागीय पदाधिकारी और बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. एसके वर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के तस्वीर पर माल्यार्पण से किया गया। निदेशक-सह-विशेष सचिव उदयन मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं, विभागीय पदाधिकारियों/कर्मियों, प्रिंट मीडिया एवं छाया मीडिया से आए मीडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बिहार कॉउन्सिल ऑन साईंस एंड टेक्नोलॉजी परियोजना निदेशक डॉ. अनंत कुमार के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस-2024 कार्यक्रम के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया गया। मंच पर उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा विभागीय पत्रिका का विमोचन किया गया। मंच का संचालन डॉ. शुभा सिन्हा, एवं सहायक निदेशक अन्नु प्रिया के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथेमेटिक्स-2024 के माध्यम से वर्ग-6 से वर्ग 12 स्तर के प्रत्येक जिला से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त तथा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल 553 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल 21 छात्रों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो एवं मेडल से पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक जिला से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं क्रमशः पांच लाख एवं तीन लाख प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से पुरस्कृत किया गया। सभी विजेता छात्र/छात्राओं को उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अतिरिक्त एक हजार रुपए की राशि प्रदान की गई ताकि उन्हें पटना आने जाने में सुविधा हो सके। इस अवसर पर मंत्री के द्वारा सभी विजेता छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने हेतु प्रेरित किया गया। मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि राज्य सरकार के द्वारा राज्य के सभी जिलों में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पोलिटेकनिक संस्थान स्थापित कर उत्कृष्ट कोटि के लगभग निःशुल्क तकनीकी शिक्षा प्रदान की जा रही है। युवाओं को अब राज्य के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है।

यह भी देखें :

विभागीय सचिव डॉ. प्रतिमा द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर चयनित सभी छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए यह बताया गया कि सभी राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों एवं पोलिटेकनिक संस्थानों में ‘पहल’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के आसपास अवस्थित विद्यालय के छात्र/छात्राओं को विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस अवसर का ज्यादा से ज्यादा लाभ छात्र/छात्राओं द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए। इस हेतु समारोह में आए अभिभावकों से भी यह अपील करते हुए कहा गया कि अपने बच्चों को ‘पहल’ कार्यक्रम से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें। कुलपति बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय द्वारा सभी विजेता छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अत्यंत ही रोचक ढंग से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक डॉ. अनंत कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

यह भी पढ़े : JDU प्रदेश कार्यालय से ‘नारी शक्ति रथ’ व ‘कर्पूरी रथ’ रवाना

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...