Advertisment

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुजारी के नेतृत्व में हर दिन रामायण पाठ और भजन का कार्यक्रम

मुंगेर : मुंगेर में अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर जगह लोग इस अदभुत और अलौकिक क्षण को यादगार बनाने को अपने अपने तरीके से इसकी तैयारी कर रहे है। इसी कड़ी में 40 बच्चों की एक टोली के द्वारा पिछले पांच दिनों से लगातार पुजारी के नेतृत्व में प्रत्येक दिन दो घंटा रामायण पाठ और भजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं बच्चों ने रामायण को ले खूबसूरत चित्र बनाए हैं।

मुंगेर शहर स्थित दो नंबर गुमटी के पास के एक अदभुत नजारा देखने को मिला जहां छोटे छोटे 40 बच्चो के मंडली द्वारा पुजारी के नेतृत्व रामायण पाठ करते हुए देखा गया। जब जानकारी ली गई तो पता चला की इन बच्चों के द्वारा पिछले पांच दिनों से प्रत्येक दिन लगातार दो घंटे रामायण का पाठ किया जाता है। और यह सिलसिला राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी तक चलेगा। 22 जनवरी को ले यहां भव्य दीपावली का भी आयोजन किया जाएगा। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा रामायण पाठ करना वहां से गुजरने वाले लोगों को मंत्र मुग्ध कर देता है।

इतना ही नहीं इन बच्चों के द्वारा रामायण को ले कागजों पर चित्र भी बनाए गए को देखने में काफी ही सुंदर थे। वहीं आयोजक कर्ता सुमेधा आर्या ने बताया कि राम राज्य का आगमन हो चुका है। इसका एक यह उदाहरण है। ये बच्चे पिछले पांच दिनों से प्रत्येक दिन संध्या में रामायण का पाठ करते हैं। इन बच्चों ने भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत बांटा है। साथ ही ये रामायण को लेकर काफी सुंदर सुंदर चित्र भी बनाए हैं।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...