Ranchi के रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन से मिला रात्रिभोज का न्यौता, क्षेत्र में खुशी का माहौल

Ranchi: अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत बीसा गांव के निवासी रामदास बेदिया को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत समय से पहले आवास निर्माण पूरा करने के लिए उन्हें 15 अगस्त 2025 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने और राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज (डिनर) में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।

Ranchi: रामदास बेदिया को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता

राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिलने की खबर से रामदास बेदिया और उनके गांव बीसा में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक साधारण किसान रामदास बेदिया को डाक विभाग के माध्यम से यह विशेष आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। गांव के लोग और उनके परिजन उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।

Ranchi: इसलिए मिला राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता

गौरतलब है कि, PMAY योजना के तहत लाभ मिलने के बाद रामदास बेदिया ने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने घर का निर्माण कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया है। इसी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज समारोह में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

Ranchi: ये है PMAY योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के सभी बेघर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत मैदानी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये और पहाड़ी व कठिन क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पूर्वी राज्य) में 1.30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह पूरी वित्तीय सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। मकान निर्माण के साथ ही शौचालय निर्माण के लिए 12000 रुपये की अतिरिक्त सहायता स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) के अंतर्गत दी जाती है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...