Commercial Advertisment

Jamshedpur: सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से मिला न्योता, जश्न का माहौल

Jamshedpur: टाटा नगर रेलवे की सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से न्योता मिला है। उन्हें वहां सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर टाटा नगर रेलवे विभाग में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है। टाटा नगर के एआरएम ने खुशी जताते हुए कहा कि महिला स्टाफ को सम्मान मिलने से पूरे विभाग में खुशी की लहर है।

रितिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से मिला न्योता

उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि टाटा नगर की सहायक लोको पायलट रितिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से सम्मानित करने को लेकर एक पत्र आया है। उसके बाद से ही सभी रेलवे कर्मियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों रितिका को जो सम्मान देने का निर्णय लिया गया है, रितिका उसकी हकदार भी है।

उन्होंने कहा कि रितिका पहली ट्रायवल महिला है, जिन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन करने के बाद वन्देभारत ट्रेन को टाटा से पटना तक चलाया था। उन्होंने इस सम्मान के लिए रितिका को बधाई दी है।

वंही रितिका ने कहा कि जब उसे राष्ट्रपति भवन से पत्र मिला तब से ही घर और रेलवे विभाग में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक खुशी मुझे है कि एक महिला राष्ट्रपति के हाथों मुझे सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को लेकर रितिका तिर्की काफी खुश दिख रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार दिल्ली जा कर वह भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगी।

लाला जबीन की रिपोर्ट

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...