Ramgarh Accident : लुगुबुरु से वापस आ रही यात्री बस पलटी, एक महिला की मौत, दो दर्जन घायल…

Ramgarh Accident : रामगढ़ में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस घटना में करीबी दो दर्जन लोग घायल हो गए इनमें से 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

3 21 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : गांजा लाने से मना किया इसलिए कर दी हत्या, परिजनों का बड़ा आरोप… 

Ramgarh Accident : लुगुबुरु से पूजा कर लौट रहे थे वापस

घटना बरलंगा थाना क्षेत्र के गोला मुरी मार्ग की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी यात्रियों का एक दल कल लुगुबुरु पहाड़ पूजा करने के लिए गया हुआ था। जिसके बाद सभी बस में सवार होकर वापस अपने घर पूर्वी सिंहभूम लौट रहे थे। इसी दौरान रम्हारू गांव के पास अनियंत्रित हो कर बस पलट गई।

2 38 22Scope News

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : स्वेटर निकालने का आ गया वक्त, अगले सप्ताह कपकपाएगी ठंड… 

इस घटना में एक महिला सोनाली टुडू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस घटना में करीब दो दर्जन से भी ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। घायलों में 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...