Commercial Advertisment

Ramgarh : गुरुजी शिबू सोरेन से मेरा पुराना और गहरा रिश्ता रहा है-नेमरा में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के अग्रणी नेता स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। वे रामगढ़ के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे और गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : हाईवा ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, भिड़ गई दो थानों की पुलिस, फिर… 

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, “दिशोम गुरुजी से मेरा पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। उनसे कई मुलाकातें हुईं और हर बार उनके सहज, सरल और ओजपूर्ण व्यक्तित्व ने मुझे प्रभावित किया।”

ये भी पढे़ं- Jamshedpur : मंत्री रामदास सोरेन को अंतिम विदाई, साकची से धूमा कॉलोनी तक उमड़ा जनसैलाब 

Ramgarh : बिरसा मुंडा के बाद आदिवासियों के सबसे बड़े योद्धा

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि “शिबू सोरेन आदिवासी समाज के लिए भगवान बिरसा मुंडा के बाद सबसे बड़े योद्धा थे। लेकिन वे सिर्फ एक समाज तक सीमित नहीं थे, उन्होंने पूरे झारखंड और देश के पिछड़े, वंचित वर्गों की आवाज बनकर काम किया।” उन्होंने कहा गुरुजी का संघर्षशील जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगा। वे न केवल एक राजनेता, बल्कि एक विचारधारा के प्रतीक थे, जिन्होंने जमीन से जुड़कर राजनीति की और जन-जन के नेता बने।

ये भी पढे़ं- Surya Hansda Encounter : विधायक जयराम महतो ने परिजनों से की मुलाकात, CBI जांच की उठाई मांग 

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का प्रभाव और सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर था। रक्षामंत्री ने कहा कि “मैं अपनी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका योगदान अमिट है।”

मदन सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Pakur : सहायक आचार्य परीक्षा में नहीं हुआ चयन, पारा शिक्षक ने कर ली आत्महत्या… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamshedpur Murder : पत्नी की बेवफाई रास ना आई, पहले पत्नी को काटा फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, अवैध संबंध… 

Giridih : गांव के बीचोंबीच निकला 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी… 

Breaking : नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाल मुंडवाया, श्राद्ध कर्म की परंपरा निभाई 

 

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...