Ramgarh: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन पर हुई चर्चा…..छात्रों को कराया गया उभरती हुई इंजीनियरिंग तकनीकों से परिचित

Ramgarh: रामगढ़ में गुरुवार को हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन एवं उसके आंतरिक दहन इंजन में अनुप्रयोग विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों, पर्यावरण संरक्षण और उभरती हुई इंजीनियरिंग तकनीकों से परिचित कराना था।

इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम) के सहायक प्राध्यापक विनय प्रकाश चौधरी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन की अवधारणा, उसकी कार्यप्रणाली और पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों की तुलना में इसके तकनीकी एवं पर्यावरणीय लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन पर हुई चर्चा

Ramgarh: ऊर्जा संकट वैश्विक चिंता का विषय- बी.एन. साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.एन. साह ने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियाँ वैश्विक चिंता का विषय बन चुकी हैं। ऐसे में हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर आधारित शोध और नवाचार की अत्यधिक आवश्यकता है। यह व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध होगा। सचिव प्रियंका कुमारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय में हाइड्रोजन-समृद्ध ईंधन पर हुई चर्चा

Ramgarh: ‘व्याख्यान विद्यार्थियों को वैश्विक तकनीकी परिवर्तनों से जोड़ने का सशक्त माध्यम’

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रश्मि ने अपने संबोधन में कहा कि विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों को वैश्विक तकनीकी परिवर्तनों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा कुशल संचालन भी किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, इंजीनियरिंग संकाय के व्याख्यातागण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...