Ramgarh : विधायक निर्मल महतो ने नारियल फोड़कर किया फसल गोदाम का शिलान्यास…

Ramgarh : जिले के डाड़ी प्रखंड के रेलीगढ़ा पश्चिमी पंचायत में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, समेकित सहकारी विभाग परियोजना आईसीडीपी के तहत फसल गोदाम 100 एमटी क्षमता का शिलान्यास मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो व अन्यो द्वारा नारियल फोड़कर किया गया.

Ramgarh : 30 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा निर्माण

बताया गया कि यह गोदाम 30 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के किसान अपनी फसलों को रख सकेंगे. इससे क्षेत्र के किसानों के लिए खेती के लिए बेहतर भविष्य मिल पाएगा. सभी को राहत महसूस होगी. क्योंकि फसल के लिए गोदाम नहीं होने के कारण कई बार खेती में उपजे फसल असमय पानी, मौसम के बदलाव के कारण रखरखाव के अभाव में खराब हो जाया करते थे.

फसल गोदाम के बनने से इससे सुविधा महसूस होगी. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव गुड्डू यादव, प्रखंड सचिव विनोद किस्कू, हीरा यादव, ऋषि दास, राजेश सिंह, दीपक झा, झुनझुन साव, सुनील किस्कू, राजेश किस्कू ,जुगनू, मदन राम, राजू प्रजापति, उत्तम वर्मा, विनोद प्रसाद, पवन समेत दर्जनो उपस्थित थे।

रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट–

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...