मगध प्रमंडल को मिला 97 पैक्स गोदाम, सहकारिता मंत्री ने किया शिलान्यास

गया जी: सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मगध प्रमंडल के तहत 97 पैक्स गोदाम का शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला सहकारिता अध्यक्ष और गुरुआ विधायक विनय कुमार भी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि अब तक जिले के पैक्स को गोदाम की भारी समस्या झेलनी पड़ती थी। खासकर धान अधिप्राप्ति के समय परेशानी और बढ़ जाती थी। धान रखने की जगह न होने से अनाज की बर्बादी होती थी, साथ ही किसानों को समय पर भुगतान में भी दिक्कत आती थी।

यह भी पढ़ें – हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर, BSSA के महानिदेशक ने कहा…

उन्होंने कहा कि नए गोदाम बनने से किसानों को सीधी राहत मिलेगी। धान सुरक्षित रखने की व्यवस्था मजबूत होगी और पैक्स की कार्यप्रणाली पारदर्शी बनेगी। अब पैक्स स्तर पर किसानों का धान बिना नुकसान और देरी के रखा जा सकेगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सहकारिता विभाग किसानों की भलाई और उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। गोदामों का निर्माण इसी कड़ी का हिस्सा है।

गुरुआ विधायक विनय कुमार ने कहा कि इस सुविधा से किसानों का भरोसा पैक्स पर और मजबूत होगा। धान की बर्बादी रुकेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   किसानों ने रोकी भारतमाला प्रोजेक्ट का काम, प्रदर्शन के दौरान जेसीबी किया क्षतिग्रस्त…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...