Ramgarh News: रामगढ़ जिले के सीसीएल गद्दी ‘ए’ सामुदायिक भवन प्रांगण में आनंदिता स्टील लिमिटेड द्वारा झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के तत्वावधान में पर्यावरण लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अवसर पर मांडू विधायक तिवारी महतो, जिला हजारीबाग डीएसएलआर राज किशोर प्रसाद, रीजनल ऑफिसर जेएसपीसीबी हजारीबाग चंदन कुमार, असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर एचओ जेएसपीसीबी रांची सुमित झा, सर्किल ऑफिसर डाड़ी कमलकांत वर्मा, जनरल मैनेजर डीआईसी हजारीबाग शंभू शरण बैठा, माइन मैकेनिक कंसेलेटीं प्राईवेट लिमिटेड नई दिल्ली मरीशा शर्मा आदि उपस्थित थे.
जनसुनवाई के दौरान बड़का चुंबा, मंझलाचुंबा, बुमरी, कारीमाटी, हेसागड़ा के ग्रामीणों ने प्रदूषण से होने वाले परेशानियों, रोगी और जनकल्याण से संबंधित सड़क नाली, कुआं व अन्य सुविधाओं के बारे में सवाल जवाब किया. ग्रामीणों ने बताया जनसुनवाई की जानकारी भी नहीं है. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. जिसके कारण जनसुनवाई में पहुंचे प्रदूषण नियंत्रण व अन्य विभाग के अधिकारियों ने इसे स्थगित कर दिया गया. ग्रामीणों का कहना था की फैक्ट्री जिस क्षेत्र में है वहां से लगभग 10 किलोमीटर दूरी में गद्दी ए सामुदायिक भवन में जनसुनवाई रखी गई है. जो सही नहीं है, फैक्ट्री क्षेत्र में ही जनसुनवाई होनी चाहिए थी. अगली तारीख की घोषणा नहीं की गई.
Ramgarh News: मरीशा शर्मा ने ये कहा
अवसर पर वक्ता मरीशा शर्मा ने फैक्ट्री उत्पादन, सावधानी, पर्यावरण की सुरक्षा, मशीनों के रखरखाव के बारे में बताया जाएगा. बताया कि 1995 से आनंदिता स्टील लिमिटेड फैक्ट्री चल रही है. बैठक में ग्रामीणों ने फैक्ट्री से होने वाले समस्याओं और सुधार करने के बारे में विचार दिए. वहीं आनंदिता फैक्ट्री के द्वारा परियोजना को आगे बढ़ाने, जन सुविधा सीएसआर फंड की जानकारी दी.
रामगढ़ से रविकांत की रिपोर्ट…
Highlights


