Ranchi ACB Investigation: 75 Lakh Flat Deal पर कारोबारी से पूछताछ तेज, मनी Laundering के एंगल की जांच

आय से अधिक संपत्ति मामले में रांची ACB की पूछताछ जारी। 75 लाख रुपये के फ्लैट सौदे के स्रोत पर कारोबारी विनय सिंह जवाब नहीं दे सके, दो और व्यापारियों को तलब।


Ranchi ACB Investigation रांची. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी की जांच तेज होती जा रही है। रविवार को लगातार दूसरे दिन कारोबारी विनय सिंह से लंबी पूछताछ हुई, जिसमें 75 लाख रुपये के फ्लैट सौदे को लेकर सवालों की बौछार की गई। पूछताछ की शुरुआत इसी सवाल से हुई कि सरदार सुरेंद्र सिंह से खरीदे गये फ्लैट के लिए 75 लाख रुपये आखिर आए कहां से।

Ranchi ACB Investigation: Ranchi ACB Investigation: 61 लाख का स्रोत स्पष्ट नहीं

जांच में एसीबी को पता चला है कि फ्लैट की खरीद के लिए बैंक खाते से केवल 14 लाख रुपये का भुगतान हुआ था। शेष 61 लाख रुपये किस माध्यम से चुकाए गए, इस पर विनय सिंह कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। उनका कहना था कि उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह व्यवसाय से जुड़ी थीं और वही इस लेनदेन के बारे में बता सकती हैं। फ्लैट की यह खरीद अप्रैल 2017 में न्यू नगर टोली स्थित मुकुंद अपार्टमेंट में सरदार सुरेंद्र सिंह से हुई थी, जिसे बाद में स्निग्धा सिंह के नाम ट्रांसफर किया गया।


Key Highlights

• रांची आय से अधिक संपत्ति केस में कारोबारी विनय सिंह से दूसरे दिन भी पूछताछ

• 75 लाख रुपये के फ्लैट सौदे में बैंक से सिर्फ 14 लाख का भुगतान, 61 लाख का स्रोत अस्पष्ट

• एसीबी ने श्रवण जालान और नवीन पटवार को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा

• छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस एवं दस्तावेज बरामद

• हवाला और मनी लाउंड्रिंग एंगल की भी जांच जारी


Ranchi ACB Investigation:एसीबी आज दो कारोबारियों से भी कर सकती है पूछताछ

जांच के दायरे में अब अन्य नाम भी आ रहे हैं। एसीबी सोमवार को कार्ट सराय रोड निवासी कारोबारी श्रवण जालान और दुमका निवासी नवीन पटवार से पूछताछ कर सकती है। एसीबी ने इन दोनों के ठिकानों और आवास पर पहले छापेमारी की थी, जिसमें डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार श्रवण जालान विनय चौबे के लिए हवाला और मनी लाउंड्रिंग जैसे वित्तीय नेटवर्क के माध्यम से निवेश में शामिल थे। इसी आधार पर दोनों को नोटिस भेजा गया है और पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया गया है।

Ranchi ACB Investigation:जांच का बड़ा एंगल आय से अधिक संपत्ति और नेटवर्क कनेक्शन

एसीबी की पूर्व जांच में यह भी सामने आया था कि प्रियंका त्रिवेदी द्वारा 43 लाख रुपये में खरीदा गया वही फ्लैट वर्ष 2023 में विनय सिंह को 75 लाख रुपये में बेचा गया। इस सौदे में रकम का अंतर और भुगतान स्रोत की अस्पष्टता जांच का मुख्य बिंदु है। इसके अलावा एसीबी कारोबारी नेटवर्क, संभावित मनी लाउंड्रिंग और कथित हवाला चैनलों की भूमिका की तह तक जाने की तैयारी कर रही है।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...