Ranchi: कभी भी कट सकती है बिजली, झारखंड में देश के बाहर से साइबर अटैक का खतरा, रहें सावधान 

Ranchi: देश की ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली अब साइबर हमलों के निशाने पर है। केंद्र सरकार ने इस गंभीर खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। हाल ही में पटना में आयोजित पूर्वी राज्यों की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राज्य अपने पावर ग्रिड नेटवर्क को साइबर सुरक्षित बनाएं और तकनीकी ढांचे को मजबूत करें।

राज्य स्तरीय लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC), जो पूरे राज्य की बिजली आपूर्ति की निगरानी करता है, सबसे ज्यादा संवेदनशील माना गया है। यह केंद्र सॉफ्टवेयर नेटवर्क पर आधारित होता है और यदि इस सिस्टम पर साइबर हमला होता है तो राज्यभर में बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है।

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद केंद्र सरकार अतिरिक्त सतर्क हो गई है और झारखंड समेत सभी राज्यों को साइबर सिक्योरिटी विंग तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इस विंग के कर्मियों को IIT खड़गपुर द्वारा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ये विशेषज्ञ न केवल संभावित साइबर हमलों से सिस्टम की रक्षा करेंगे, बल्कि पूरे पावर ग्रिड नेटवर्क को भी साइबर सुरक्षा कवच प्रदान करेंगे।

झारखंड स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSTCL) ने भी जल्द ही अपनी साइबर सिक्योरिटी विंग गठित करने की पुष्टि की है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img