Advertisment

त्योहारों में जुलूस और शोभायात्रा के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती, 4 मीटर होगी झंड़ों और वाहनों की अधिकतम ऊंचाई

Ranchi: अब पर्व-त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट के 10 जून 2025 को पारित आदेश के बाद झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने एक मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। SOP के तहत झंडों और वाहनों की अधिकतम ऊंचाई चार मीटर (13 फीट) निर्धारित की गई है।

JBVNL के जीएम (वितरण) दीपक कुमार ने बताया कि सभी आयोजन समितियों और नागरिकों को SOP का पालन करना होगा। उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसओपी की मुख्य बातें:

  • जुलूस के दौरान बिजली नहीं काटी जाएगी।
  • झंडों, झांकियों और डीजे वाहन की अधिकतम ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बसों और बड़े वाहनों की छत पर कोई उंचा सामान या  झंडा ना लगाया जाए।
  • श्रद्धालुओं को बिजली की तारों और उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
  • 24 घंटे नियंत्रण कक्ष का गठन किया जाएगा, जिसमेंं पर्याप्त संख्या में विद्युत कर्मी तैयनात रहेंगे।
  • आयोजन समितियों को वॉलंटियर्स की पर्याप्त संख्या में तैनाती करनी होगी, जो शोभायात्रा के दौरान निगरानी करेंगे।
  • झंडा खड़ा करने से पहले बिजली की लाइन की स्थिति जरूर जांचें।
  • शोभायात्रा मार्गों पर आने वाले बिजली पोल, झूलते तार और ट्रांसफार्मर का मेंटेनेंस कराया जाएगा।
  • डेंजर बोर्ड, चेतावनी साइन और बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।
  • बड़ी ऊंचाई वाले वाहनों के प्रयोग से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।

JBVNL ने सभी आयोजक समितियों और आम जनता से आग्रह किया है कि वे हाईकोर्ट द्वारा अनुमोदित इस SOP का पालन करें, जिससे त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

JEE Main Score से IIM Admission: अब IIT ही नहीं, 12वीं...

JEE Main और JEE Advanced स्कोर से अब IIT के अलावा 5 IIM में भी 12वीं के बाद यूजी कोर्स में प्रवेश मिलेगा। जानें...

JCECEB Lateral Entry Counselling 2026: रिजल्ट जारी, 6 अगस्त से Registration...

जेसीईसीईबी ने इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री 2026 का रिजल्ट और फर्स्ट राउंड काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया। 6 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 8 अगस्त तक चॉइस...

Jharkhand Naxal Operation: असीम मंडल दस्ते के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार,...

सरायकेला खरसावां पुलिस ने असीम मंडल दस्ते के तीन हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया। तीनों पर कुल 22 लाख रुपये का इनाम था और...