Ranchi Crime : गांजा ही गांजा! 22 किलो गांजा के साथ के एक तस्कर गिरफ्तार…

Ranchi Crime : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रातू थाना पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ गंगासागर राय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान यह बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओड़िशा के झारसुगुड़ा से गांजा लेकर रांची पहुंचता था और यहां के विभिन्न इलाकों में इसे सप्लाई करता था।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

Ranchi Crime : किराए के मकान में रहकर चला रहा था धंधा

यह जानकारी ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गंगासागर राय उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का निवासी है और वह रांची के रातू इलाके स्थित महाराजा तालाब शिवाला कॉलोनी में चांदनी गुड्डू उर्फ हाजी गुड्डू के मकान में किराए पर रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध मादक पदार्थों का व्यापार करता है। जिसके बाद रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह और उनकी टीम ने उसके घर पर छापेमारी की।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत… 

मोबाइल के जरिए भेजता था गांजा

जब पुलिस ने गंगासागर राय के कमरे की तलाशी ली तो घर से दो बैगों में 22 किलो गांजा बरामद हुआ। गंगासागर ने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया कि वह झारसुगुड़ा से गांजा लाकर रांची में विभिन्न दुकानदारों को सप्लाई करता था। वह सिर्फ अपने जानकार दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें मोबाइल के जरिए गांजा भेजता था और वे लोग उसे डिमांड के आधार पर खरीदते थे।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : मौसम ले रहा फिरकी! कभी ठंड कभी तपती गर्मी, हीट वेव के आसार… 

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच अभियान तेज

गंगासागर ने यह भी बताया कि वह सिर्फ परिचित लोगों को ही गांजा सप्लाई करता था, जिससे उसकी पहचान गोपनीय रहती थी। पुलिस ने गंगासागर राय से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारसुगुड़ा के सप्लायर और रांची के उन स्थानों की पहचान कर ली है जहां पर गांजा बेचा जाता था। पुलिस अब उन आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bokaro में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत एक गंभीर… 

ग्रामिण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि यह गिरफ्तारी अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को रोकने के लिए की गई है और पुलिस इस तरह के अपराधों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई रांची में ड्रग्स के अवैध व्यापार पर कड़ी नज़र रखने के लिए पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस ने अब इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और और भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही है।

 

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग, ओमप्रकाश व चालक को लगी गोली,...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र अंतर्गत बाईपास थाना के पेजावा गांव में अंधाधुंध फायरिंग में सदाबहार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को...

Dhanbad सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च...

Dhanbad: झारखंड में कुछ महीनों से कई संवैधानिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगभग सभी जिलों के कोर्टको बारी-बारी...

हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने...

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिले में एक हॉस्टल के भीतर यूकेजी के पांच वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

मुख्यमंत्री ने MLA आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का...

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया।...

Ramgarh फैक्ट्री ब्लास्ट पर घायलों को लेकर विधायक Mamta Devi सख्त,...

Ramgarh : Ramgarh जिला के हेसला के झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड इंडक्शन प्लांट में चिमनी धमाका घटना के बाद रामगढ़ की विधायक Mamta Devi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img